Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडताज़ा ख़बरेंरामगढ़

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद बने मनीष जायसवाल,2.76 लाख से अधिक वोट से जीता चुनाव

Eहजारीबागl झारखंड के हजारीबाग लोकसभा सीट का चुनाव संपन्न हो गया हैl हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को बड़ी जीत दिलाई हैl हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को 2.76 लाख से अधिक मतों से चुनाव हराया हैl मनीष जायसवाल के चुनाव जीतने के बाद उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया l

मनीष जायसवाल ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से प्रचण्ड मतों से चुनाव जीतने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समस्त जनता- जनार्दन, एनडीए के निष्ठावान कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझपर जो विश्वास और भरोसा जताया है उसे कायम रखते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए समर्पित और तत्पर रहूंगा। क्षेत्र का विकास और जनसेवा ही मेरा एकमात्र ध्येय होगा ।

रिपोर्ट-ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!