
कुशीनगर। रविन्द्रनगर थाना अन्तर्गत सोहनरिया बूथ पर वोट कैनवेसिंग को ले कर दो पक्षों में मारपीट हो गया जिसमे सोहनारिया गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रताप दुबे घायल हो गए गाव के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर गए जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडीकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहा इलाज चल रहा है इधर सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया।
जानकारी मिलते ही भाजपा के नेता मौके पर पहुंच दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे।







