Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

आरोपियों के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर पीड़िता ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

आरोपियों के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर पीड़िता ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि बगल के गांव का एक आरोपी बीती इक्तीस मई की रात उसके दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगा। पीडिता का आरोप है कि आरोपी द्वारा उसकी पुत्री को लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोपी के साथ दो अन्य युवकों द्वारा पीड़िता की पुत्री का अवांछित वीडियो भी घर भेजकर अवैध सम्बन्ध बनाने का भी दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि एक आरोपी द्वारा अटठाईस अप्रैल को रात ग्यारह बजे पीडिता की पुत्री को फोन कर जबरिया मिलने की बात कही गयी। इसे लेकर जब पीडिता ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो आरोपियों ने धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!