Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडताज़ा ख़बरेंसरायकेला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के विकास पर दिया जोर : लक्ष्मीकांत वाजपेई

सदियों से नारी शक्ति देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है : डा लुईस मरांडी

बानेश्वर महतो

सराइकेला: ईचागढ़ विधानसभा के नीमडीह प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय भाजपा – आजसू पार्टी का लाभार्थी सह महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कुप्रथा को समाप्त किया, सेना में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। गांव में 12 करोड़ शौचालय निर्माण कराया। 12 करोड़ घरों में पानी पहुंचाया। किशोरियों के लिए स्कूलों में शौचालय निर्माण कराया, 75 प्रतिशत से अधिक प्रसव सरकारी अस्पतालों में कराया जा रहा है। एक महिला को प्रत्येक महीना 10 हजार रुपए आमदनी हो रहा है। 200 करोड़ रूपए की निर्भया योजना शुरू किया, बेटियों की विदेश में शिक्षा के लिए ओवरशिप फेलो योजना शुरू किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में 6 हजार बेटियों के साथ दुषकर्म हुआ, इस सरकार के कार्यकाल में झारखंड के बेटियों को पैट्रोल डाल कर मारा गया, गौ तस्करों ने पुलिस को गाड़ी से कुचल डाला। झामुमो सरकार हत्यारों का सरकार है। डा लुईस मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं की सम्मान रक्षा के लिए घर घर शौचालय निर्माण कराया, उज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दे रहे हैं। झामुमो सरकार ने शत प्रतिशत महिलाओं की नौकरी ‘पोषण सखी’ छीन लिया। यह महिला विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए एक रूपए में जमीन निबंधन हो रहा था। वर्तमान राज्य सरकार ने उसे भी बंद कर दिया।

 

आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार की सबसे सफल उज्ज्वला योजना है। 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना की शुरुआत हुई थी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर गृहणियों को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का उद्देश्य है महिलाओं को लकड़ी व कोयला के धुंए से मुक्त कर धुंए जनित रोगों से मुक्ति देना है। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का सबसे मुख्य महत्वाकांक्षी योजना है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में की थी। इस योजना का उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में गिरावट रोकना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। पद्मश्री चामी मुर्मू ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सभी प्रकार से सहायता करती है जो घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती हैं। अगर कोई महिला ऐसी किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती है तो उसे पुलिस, कानूनी, चिकित्सा जैसी सेवाएं दी जाती है। सम्मेलन का संचालन भाजपा नेत्री पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित ने किया। इस अवसर पर सरगुंजा के पूर्व सांसद कमल भान सिंह, भाजपा नेत्री श्रीमती सारथी महतो, रेशमी साहु, अन्नपूर्णा महतो, सुलोचना देवी, सरस्वती मुदी, कृष्णा सिंह पात्र, पारूल उरांव, लक्ष्मी महतो, सुलोचना प्रमाणिक, टुसू महतो, मंजु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, ईचागढ़ विस संयोजक मधुसुदन गोराई, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुडडू, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, चंद्रमोहन दास, बलराम महतो, मदन सिंह सरदार, चिनिबास महतो, बासुदेव सिंह, भोलानाथ सिंह, दिगंबर सिंह, परशुराम गोराई, राजाराम महतो, भरत महतो, मोतीलाल कुमार, महेश कर्मकार आदि उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!