जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ
जिले के लगभग 70.35 प्रतिशत मतदाताओं ने
—
विदिशा जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिले की पांचो विधानसभाओं में आज सात मई की प्रातः सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इससे पहले माॅकपोल की सम्पूर्ण प्रक्रिया हरेक मतदान केन्द्र पर संपादित की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि नटेरन जनपद पंचायत का ग्राम ढाडोन में मतदान बहिष्कार की सूचना प्राप्त हुई जिसे त्वरित संज्ञान में लिया गया और प्रशासन की पहल पर ग्रामवासियों ने मतदान करना शुरू कर दिया।
कलेक्टर श्री वैद्य ने बताया कि विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं में सायं छह बजे तक 70.35 प्रतिशत मतदाताओं के द्वारा मतदान प्रक्रिया में भाग लिया गया है। जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर तथा पिछले लोकसभा निर्वाचन से अधिक मतदान होने पर कलेक्टर श्री वैद्य ने सभी मतदाताआंे के प्रति तथा लोकसभा निर्वाचन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन आयोग को सहयोगप्रद करने वालो के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा ने बताया कि विदिशा जिले की तीन विधानसभाएं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 सागर में शामिल है। जिले की तीन विधानसभाओं में आज सम्पन्न हुए मतदान का प्रतिशत इस प्रकार से है। कुरवाई विधानसभा में 70.43 , सिरोंज में 70.07 तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 67.58 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 18 विदिशा रायसेन के अंतर्गत जिले की विधानसभा क्षेत्र मंे 69.95 तथा बासौदा विधानसभा क्षेत्र में 73.62 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
5 days ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
5 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
5 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
5 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
2 weeks ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
2 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी