Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़,विधवा महिला एवं पुत्री को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया

रमना थाना क्षेत्र के छपरदागा गांव में एक विधवा महिला एवं उसकी पुत्री को पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का

गढ़वा से

रमना थाना क्षेत्र के छपरदागा गांव में एक विधवा महिला एवं उसकी पुत्री को पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार की रात की है। इस घटना में घायल विमला कुंवर पति स्व.जोखू प्रसाद यादव एवं उसकी पुत्री प्रियंका कुमारी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस संबंध में विमला कुंवर ने बताया कि वर्ष 2008 में उसके पति की मौत के बाद पड़ाेसियाें द्वारा उसकी जमीन हड़पने के लिए उन्हें हमेशा परेशान किया जा रहा है। उसने बताया कि गांव के प्रदीप यादव, अयोध्या यादव, प्रमोद यादव, आनंद देव यादव, सच्चिदा यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, अजय यादव, प्रताप यादव आदि उनके पूरे परिवार की हत्या कर संपति हड़प लेने की साजिश कर रहे हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!