Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडदेशराजनीतिरामगढ़

झारखंड में 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग, 15 करोड़पति मैदान में हैं; ये सबसे अमीर प्रत्याशी

झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर लिया है। राज्य के 14 में से 7 सीटों पर चुनावी योद्धा मैदान में उतर चुके हैं

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

झारखंड

झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर लिया है। राज्य के 14 में से 7 सीटों पर चुनावी योद्धा मैदान में उतर चुके हैं। इन योद्धाओं में कोई करोड़पति तो कोई लाखपति है जो जनता के बीच हाथ जोड़े खड़ा है। झारखंड के पहले चरण के चुनाव में खूंटी, सिंहभूम, पलामू और लोहरदगा में चुनाव होने हैं। जिसमें 45 योद्धा मैदान में हैं। इसमें करीब एक दर्जन करोड़पति हैं।

 

इन धनकुबेरों ने नामांकन में दाखिल एफिडेविट में किसी ने पति के नाम पर संपत्ति दिखाई तो किसी ने पत्नी के नाम पर। ज्वेलरी से लेकर जमीन, जायदाद और बैंक खाता में जमा राशि भी इसी तरह से दर्शाया है। रिपोर्ट क्या कहता है

एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने 45 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर शनिवार को एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में उम्मीदवारों की संपत्ति की जानकारी दी गई है। चारों संसदीय सीट पर उतरीं पार्टियों में से हर एक के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति बताए गए हैं।

45 में से 15 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक है। औसत की दृष्टि से देखें तो उम्मीदवारों की कुल औसतन संपत्ति करीब 1.75 करोड़ रुपए बताई गई है। भाजपा के चार में तीन, कांग्रेस के दो में से एक, झामुमो और राजद के एक-एक प्रत्याशी करोड़पति हैं। निर्दलीय 16 उम्मीदवारों में से चार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के औसत संपत्ति की भी जानकारी दी गई है।

भाजपा के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति छह करोड़ रुपए से अधिक है। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों की एक करोड़ से अधिक, झामुमो और राजद के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति क्रमश दो-दो करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पलामू सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राम वचन राम की सबसे अधिक 18 करोड़ से अधिक संपत्ति बताई गई है। वहीं खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की संपत्ति 16 करोड़ से अधिक है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!