दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल पीठासीन अधिकारी की 4 पसलियाँ टूटी
Neemuch
मालव दर्शन
April 30, 2024, 11:46 am
सिंगोली(माधवीराजे)।लोकसभा निर्वाचन 2024 में पीठासीन अधिकारी के पद के लिए कर्तव्यस्थ किए गए एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल होने के साथ ही शरीर की 4 पसलियाँ टूट गई वहीं नाक की हड्डी में भी फेक्चर हो गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सिंगोली में कार्यरत शिक्षक शंकरगिर रजनाती की लोकसभा निर्वाचन 2024 में पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगाई गई थी जो गत 13 अप्रैल 2024 शनिवार को शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद में दोपहर पाली में 2 बजे से 5 बजे तक लोकसभा निर्वाचन का प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त करके बाईक पर सवार होकर वापस अपने मुख्यालय सिंगोली लौटने के दौरान शाम को लगभग 6:30 बजे नीमच-सिंगोली सड़क मार्ग पर ग्राम कछाला के निकट बाईक से बाईक टकराने के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से सड़क किनारे स्थित एक लोहे के बोर्ड की टक्कर लगने के कारण शिक्षक श्री रजनाती दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने पर डिजिटल एक्सरे में श्री रजनाती के शरीर की 4 पसलियाँ टूटी हुई पाई गई वहीं नाक की हड्डी में भी फेक्चर हो गया है।चुनाव में ड्यूटी करने का मानस होने के कारण श्री रजनाती ने तत्काल निर्वाचन कार्यालय को सूचित नहीं किया लेकिन निरन्तर उपचार के बाद भी शिक्षक श्री रजनाती के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है जिससे अब उनके निर्वाचन में दायित्व निर्वाह करना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।उक्त परिस्थितियों में शिक्षक श्री रजनाती के सुपुत्र निखिल रजनाती ने जिला निर्वाचन अधिकारी से उनके पिता के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय संवेदनाओं के आधार पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके निर्वाचन कार्य में सौंपे गए दायित्व से मुक्त करने की माँग की है।
राजू यादव को गोली मारने वाला आरोपी को पुलिस धर दबोचा
3 days ago
*25000 रुपये के इनामिया वांछित मोनू यादव को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार*
4 days ago
पुलिस बैरिकेडिंग का बड़ा असर शराब तस्कर,गौ तस्कर जैसे कई मामलों पर कसा शिकंजा
4 days ago
सौरम रोड की मुख्य नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
5 days ago
सराय ने जीता पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
5 days ago
*डॉक्टर सहित 3 कर्मियों का वेतन कटा,
5 days ago
पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत
1 week ago
पुलिस ने खोज निकाला खोया हुआ मोबाइल पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
1 week ago
देशभर में एक साथ बजे मोबाइल अलार्म: भारत सरकार ने किया आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट कन्हैया लाल गायारी गोपालपुर द्वारा खड़ावदा क्षेत्र में दादागिरी गरोठ थाना अंतर्गत खड़ावदा के पास गांव गोपालपुरा में कन्हैयालाल पिता भागीरथ गायरी का आतंक ग्राम गोपालपुर गोपालपुरा के रहने वाले मुकेश पिता प्रभु लाल गायारी 30 अप्रैल को अपने खेत पर पशु लेकर जा रहे थे तब अचानक उसके पास कन्हैयालाल गायारीआया और बोला कि तू पशुओं से मेरा नुकसान करवाता है जबकि उसका कोई नुकसान नहीं हुआ और बोला कि मेरी नली तोड़ी तूने ऐसा बोलकर गाली गलौज करने लगा उसके बाद में मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर मुकेश के पिता वह रूपरा के एक ग्रामीण उपस्थित थे उनके सामने कन्हैयालाल ने मुकेश के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी दी वह फरियादी मुकेश कुमार गायरी गोपालपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की इसमें आतंकी टाइप करतूत करने वाले कन्हैयालाल के होसले और बुलंद हो गए हैं और 7 दिन हो गए उसके बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परिवार परेशान है वह कन्हैयालाल द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही है कि तू मिल तुझे मैं देखता हूं तो इस विषय पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करना चाहिए और मामला गंभीर है पुलिस को ध्यान देना चाहिए ऐसे सातीर बदमाश पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए इस ओर गरोठ धाना ti साहब को तुरंत संज्ञान में लेकर करवाई करना चाहिएउक्त प्रार्थी आदतन अपराधी है इनके द्वारा ग्राम गोपालपुर के बलराम पिता नंदा जी विकलांग व्यक्ति हे जो लकड़ी से चलते उनकी जमीन भी इनके द्वारा 2 वर्ष तक विवाद करके पड़त एवं भगवान पिता बालचंद जी की जमीन 2 वर्ष तक पड़त रखवाई और इसी प्रकार बगदीराम पिता नंदा ये व्यक्ति भी विकलांग है उनकी जमीन की हड़पने की नियत से आए दिन विवाद कर रहा है और दो माह पहले ही इनके द्वारा बगदीराम के पुत्र विनोद के साथ भी आत्मघाती हमला किया गया और यह कहीं लोगों के साथ आए दिन अपराध करता रहता है इनकी विरोध कार्रवाई की इनके खिलाफ थाने में 10 आवेदन अन्य अन्य लोगों के द्वारा दे रखे हे खड़ावदा क्षेत्र में कन्हैया लाल गायूरी का आतंक किसी की जमीने पर जबरन कब्जा करता है तो किसी से मारपीट मारपीट करता है पुलिस को इस शातिर बदमाश पर सख्त एक्शन नहीं खिलाफ नहीं तो यह आगे चलकर बहुत बड़ा कांड कर सकता है इस समय रहते इसके ऊपर शिकंजा कसना जरूरी है क्योंकि यह गांव वालों से बदतमीजी से बात करता है वह पूरे गांव में दादागिरी करता है वह लोगों की जमीन है जबरदस्ती कब्जे में कर रखी है इसमें पैसे चार से पांच छह लोगों की जमीन इसके अंदर अंदर में है इसको तुरंत से तुरंत कार्रवाई करना चाहिए