Uncategorizedताज़ा ख़बरें

पंजाब के फगवाड़ा में लूट पाट करने वाले गैंग के तीन दोषियों को लूटी हुई रकम के साथ किया काबू

 

पंजाब के फगवाड़ा में लूट पाट करने वाले गैंग के तीन दोषियों को लूटी हुई रकम के साथ किया काबू

फगवाड़ा /पंजाब

पिछले कुछ दिन पहले पंजाब के जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर के नजदीकी गांव चेहरू में मनी चेंजर की दुकान में लूटपाट का मामला सामने आया था, जिसमें एक लड़की ने अन्य चार लुटेरों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें फगवाड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों को लूटी हुई रकम के साथ और एक मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया है तीनों मुजरिम जिला जालंधर के रहने वाले हैं, जिनका नाम कुलवंत राय, हरसूखदीप सिंह औऱ जय दीप बताया जा रहा है, इन तीनों मुज़रिमो पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, बरामदगी में इनसे पास से लूटी हुई रकम 65750 में से 22750 रूपए और एक छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया, और लूट की वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी जब्त किया, इन तीनों दोषियों का दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया, जिसमें छानबीन जारी है और छानबीन के दौरान इनसे बाकी मुज़रिमो का भी पता लगाया जा रहा है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!