मुंबई के लोग गर्मी से बेहाल तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पार। मुंबई: महानगर में लगातार दूसरे दिन हीट वेव चली। उपनगरों का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मुंबई: महानगर में लगातार दूसरे दिन हीट वेव चली। उपनगरों का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हीट वेव की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को उपनगरों में इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को उपनगरों का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रात में भी तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेष ऋषिकेश आग्रे ने बताया कि बुधवार से दिन के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, लेकिन रात में राहत नहीं मिलेगी रात का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।हीट से हार्ट को भी खतरा।हीट वेव के कारण मुंबई में डिहाइड्रेशन और राज्य के अन्य भागों में हीट स्ट्रोक से लोग प्रभावित हो रहे हैं। जेजे अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. मधुकर गायकवाड ने बताया कि कई लोग कमजोरी, सिर दर्द, जी मचलने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, यह डिहाइड्रेशन के कारण हो रहा है। उन्हें कुछ टैबलेट्स लेने और अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। वहीं, पुणे के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशील कुमार मालानी ने बताया कि हीट वेव से होने वाले डिहाइड्रेशन का सीधा असर हृदय के कामकाज पर पड़ सकता है। डिहाइड्रेशन से हार्ट पर स्ट्रेस बढ़ेगा, हार्ट रेट बढ़ेगा, ब्लड प्रेशर डाउन होगा। इससे हार्ट को क्षति भी पहुंच सकती है और दिल का दौरा भी आ सकता है।
भागवत कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का हुआ वर्णन
13/11/2025
पात्र व्यक्ति को वोटर लिस्ट से जोड़ना के लिए भाजपा ने लिया का संकल्प
13/11/2025
लखनऊ उत्तर प्रदेश। STF की बड़ी कार्रवाई. 50 हजार रुपए की इनामी ठग महिला प्रियंका सिंह लखनऊ से गिरफ्तार। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
13/11/2025
नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ का राजीव गांधी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जयदेव साहु तथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, के मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक ने किया उद्घाटन*
13/11/2025
पद वृद्धि के लिए भोपाल मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा महा आंदोलन किया जाएगा संपूर्ण प्रदेश के शिक्षक अभ्यार्थी एकत्रित होंगे। मध्य प्रदेश डा, मोहन सरकार को घेरेंगे ।
13/11/2025
आज टीकमगढ़ इकाई प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर विवेक श्रोतिय को स्मरण पत्र सोपकर मुख्यमंत्री के नाम भेजें।
13/11/2025
बल्देवगढ़ थाना के अंतर्गत प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई से सुरक्षा की मांग घर वालों पर लगाये धमकीं एवं मारने का आरोप
13/11/2025
सुखद सत्संग प्रवचनकार राष्ट्रीय संत श्री असंग साहब तेजस्वी वाणी से सत्संग जन-जन तक पहुंचा जा रहा है
13/11/2025
टीकमगढ़ पुलिस ने पासपोर्ट निराकरण में फिर रचा नया रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सफलता का सेलिब्रेशन जश्न मनाया प्रदेश में पांचवीं बार प्रथम स्थान