गुलशन साहू की रिपोर्ट रायपुर – इस बार 09 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष संवत 2081 प्रारंभ होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी भाटापारा के द्वारा विगत दो वर्षों से भव्य प्रभात फेरी राम सप्ताह चौक से संकीर्तन करते हुये निकाली जाती है। इसी कड़ी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 09 अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे राम नाम सप्ताह चौक से भव्य प्रभात निकली जायेगी। बताते चलें कि भाटापारा पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी के द्वारा विगत दो वर्षों से प्रत्येक एकादशी के दिन क्षेत्र के कल्याण , प्रत्येक जीव के कल्याण , गौ माता की सेवा और गौ हत्या बंद होने का संकल्प लेकर प्रभात फेरी निकाली जाती है। यहां उल्लेखनीय है कि पुरी शंकराचार्यजी ने आज से ढाई वर्ष पूर्व यह घोषणा की थी कि साढ़े तीन वर्षों में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जायेगा , जिसमें मात्र एक वर्ष और शेष रह गये हैं। इसी बीच पुरी शंकराचार्यजी ने अपने होली में वृंदावन प्रवास में पुनः यह घोषणा की है कि साढ़े तीन माह मे पूरे विश्व की स्थिति बदल जायेगी। पूरे विश्व को प्राकृतिक आपदाओं , विश्व युद्ध , गृह युद्ध , महामारी , भुखमरी जैसे हालातो का सामना करना पड़ेगा। उसके पश्चात भारत ही पूरे विश्व को दिशा निर्देश प्रदान करेगा और विश्व गुरु के रूप में ख्यापित होगा। इसके साथ ही भारत में पुनः राजतंत्र की स्थापना होगी। प्रभात फेरी में शामिल होने की अपील भाटापारा पीठपरिषद , आदित्यवाहिनी ने क्षेत्र के सभी धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, सनातन धर्म की रक्षा के लिये कार्य करने वाले संगठनों, गौ सेवा समिति, गौ रक्षा संगठन, व्यापारी संगठन एवं अन्य सभी से यह अपील की है कि क्षेत्र के कल्याण की भावना से एवं वास्तविक हिन्दू नव वर्ष का सभी लोगों को ज्ञान हो सके इसके लिये 09 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे राम सप्ताह चौक में पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होवें। संगठन ने यह भी कहा है कि हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर सभी लोग अपने – अपने क्षेत्रों में भव्य प्रभात फेरी निश्चित रूप से निकालें।
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर भारत के प्रधानमंत्री *माननीय नरेंद्र मोदी जी* के निर्वाचन क्षेत्र काशी विश्वनाथ जी की पावन धरती पर लहरतारा संत शिरोमणि कबीर दास जी की जन्म स्थली पर *श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने पहुंचकर पावन स्थल को प्रणाम किया इस अवसर पर महंत गोविंद दास जी महाराज श्री दिनेश दास जी महाराज अश्विनी जी त्यागी, जगदीश भाई जी पटेल विधायक हंस राज जी विश्वकर्मा, विधायक धर्मेन्द्र सिंह जी, विधायक अवधेश सिंह जी प्रताप, पूनम जी मोरिया, संदीप सिंह जी, संजय सोनकर जी, अशोक जाटव जी, मुन्ना जी सरोज, सुरेश सिंह जी, कल्लू जी यादव एवं अनेकों भक्त गण उपस्थित रहे
2 weeks ago

गुमशुदी की तलाश
2 weeks ago
बीमारी के कारण 26 वर्ष के युवक ने लगाई फांसी
2 weeks ago
बहजोई नगर पालिका कार्यालय में भव्य हुआ शपथ ग्रहण समारोह।*
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
2 weeks ago
खेड़ा जलालपुर पुख्ता में इंटर कॉलेज की कमी पर उठी आवाज, ग्रामीणों ने की स्थापना की मांग
2 weeks ago
समथर में बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई किसान की फसल बर्बाद