कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 21 मार्च से 23 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित प्रशिक्षण में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 27 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। जारी नोटिस में कहा गया है कि पूर्व सूचना के उपरांत भी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं रहना पदीय दायित्वों और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के निर्वहन में अनुशासनहीनता का द्योतक है। क्यों न आपके विरुद्ध निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 (क) 134 (क) के प्रावधानों के अनुरुप कार्यवाही की जाये।
इन्हे जारी हुआ नोटिस
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिन 27 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। उनमें शिवकुमारी पाण्डेय ग्रामीण उद्यान विस्तार परियोजना अधिकारी, विकास कुमार जैन जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, उर्मिला हरदिया पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास , राजकुमार बैरागी मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अतुल कुमार नायक स्टोर कीपर आयुध निर्माण कटनी, राहुल कुमार कार्यपालक सहायक आयुक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा विभाग, राजेश कुमार यादव अनुरेखक भू- अभिलेख, संजय सिंह प्राथमिक शिक्षक बिलहरी, उषा तार्म्रकार सहायक शिक्षक बिलहरी, शेष कुमार उसरेटे सहायक ग्रेड -3 जनपद पंचायत बड़वारा, किशन सिंह मरावी सहायक शिक्षक अनुदान प्राप्त विद्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, गर्वित जोशी सहायक ग्रेड -3 भारतीय खाद्य निगम, गोविंद प्रसाद धानुक भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला झिन्ना पिपरिया, गोविंद सिह गौंड सहायक प्रबंधक सेट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अभिजीत तिवारी भृत्य शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक शाला बड़वारा, मधु उपाध्याय क्लर्क स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। इसके अतिरिक्त कृष्ण राव हरिखेडे संविदा हैण्डपंप टेक्नीशियन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अमर सिंह ऐमा ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी उप संचालक किसन कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, प्रणीत कुमार चतुर्वेदी सहायक गेड-3 कार्यालय यंत्री लोकनिर्माण विभाग, संतोष द्विवेदी उपयंत्री जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, राजवेन्द्र बागरी बीटीएम उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, दशरथ नागेश्वर प्राथमिक शिक्षा शाला माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद, शिवकुमार चौधरी अधीक्षक क्षेत्रीय प्रबंधक, रमशीला राणे प्राथमिक शिक्षा शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहरूआ, वीरेन्द्र सिंह लेखापाल संविदा जनपद शिक्षा केन्द्र, आकांक्षा सेमुअल, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1, नीरज केरकेट्टा सहायक प्रबंधक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शामिल है।
नगर समथर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराज साहब की पुण्य तिथि
1 day ago
सेवानिवृत होने पर ममता नगाइच को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
1 day ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
1 day ago
उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा राज्य मंत्री का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
1 day ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदहिन खुर्द गाँव कौशाम्बी उत्तर प्रदेश में एक विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
1 day ago
आकाश दीप प्रजापति ने यूपीएससी में 233 वी रैक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं ननिहाल का नाम रोशन किया
1 day ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
1 day ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
1 day ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।
1 day ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।