Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

मां कर्मा देवी की 1008वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रहीं, निकाली गईं शोभायात्रा —पेंड्रावन

मां कर्मा जयंती

पेंड्रावन :- माता कर्मा भक्त शिरोमणि सेवा, त्याग,
भक्ति समर्पण की देवी हैं | परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणि मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू (तेली ) समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रहीं हैं | इनका जन्म संवत 1073सन 1017ई0 में पाप मोचनी एकादशी पर हुआ था | इस बार मां कर्मा देवी की 1008वीं जयंती 5 अप्रैल, शुक्रवार को मनाई जा रहीं हैं

इसके उपलक्ष्य में नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विकास खंड बिलाईगढ़, तहसील सरसींवा अधीनस्थ ग्राम पंचायत पेंड्रावन के साहू (तेली )समाज के लोगों के द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती बड़ी हर्षोउल्लास के साथ मनाई जा रहीं है, साहू (तेली ) समाज के लोगों के द्वारा गाँव में शोभायात्रा निकाला गया, शोभायात्रा में भारी संख्या में बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं शामिल थी, शोभायात्रा बाजार चौक पेंड्रावन से बाजे – गाजे के साथ शुरू हुईं, शोभायात्रा में एक रथ का इंतजाम करके नन्हे – मुन्हे बच्चों को अपने आराध्य के रूप में झांकी निकाल कर अपने – अपने घर के द्वार में रंगोली बना कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!