उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंबरेली

भाई ही बन गया बहन की जान का दुश्मन

भाई ही बन गया बहन की मौत का दुश्मन, गला दबा कर उतारा मौत के घाट

बरेली। जहां भाई अपनी बहन की रक्षा का बचन लेते हैं तो वही इस रिश्ते को बरेली मे एक भाई ने कलंकित कर दिया। शहर के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया धन सिंह मे एक भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अलिकेश के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रानी 15 मार्च को अपने मायके आई थी। मायके मे उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया। कुछ साल पहले टेंपो खरीदने के लिए भाई रामू ने उससे 51 हजार रुपये उधार लिए थे। रानी की बड़ी बेटी शिवानी का विवाह था। वह 15 मार्च को भाई रामू से अपने रुपये लेने आई थी। रामू ने रुपये मांगने पर अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर रामू टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रामू नशे का आदी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपनी बहन की हत्या किस वजह से की है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

आरोपी को गिरफ्तार किया गया

विपिन गुप्ता, जिला ब्यूरो (बरेली)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!