अन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंबलरामपुर

रामानुजगंज क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है, महुआ चुनने गये महिला की मौत…

रामानुजगंज क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है

बलरामपुर अनिल यादव:- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है. बीते मंगलवार को सुबह ग्राम पंचायत चिनियांं के जंगल में पूर्व सरपंच कलावती देवी जंगल में महुआ चुनने गई हुई थी देर शाम तक वापस अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल जाकर देखा तो पता चला कि हाथी ने बेरहमी से कुचलकर मृतिका कलावती देवी की जान ले ली. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गांव में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. वन विभाग की तरफ से परिजनों को तत्कालिक सहायता दी गई है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है. ग्रामीणों के मन में हाथियों को लेकर डर बना हुआ है. वन विभाग के तरफ से ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!