Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

घर में घुसकर तोड़फोड़ व गाली गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर अंबेडकर नगर। पिस्तौल लहराने व भद्दी भद्दी गाली देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों की विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है । प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के बिछैला गांव का है।पीड़िता रीना सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि संदीप सिंह, राज सिंह व भोले सिंह गांव निवासी मनबढ़ एवं दबंग किस्म के हैं । जो 31 मार्च को शाम 5:00 बजे अपनी चार पहिया वाहन से मेरे दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर लाठी डंडा, पिस्तौल लहराते हुए भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया किसी तरीके से अपनी जान बचाने के लिए घर में घुस गई यह सभी घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे मौका पाकर मैं पड़ोसी के घर में भाग कर जान बचाई। विपक्षीगढण पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने पीडिता रीना सिंह की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!