छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंधमतारी

प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के कोर कमेटी का हुआ बैठक,प्रदेश, जिला एवं ब्लाक के मुख्य पदाधिकारी हुए शामिल

धमतरी जिला के ग्राम छाती स्थित प्रदेश कार्यालय में हुआ बैठक

धमतरी-पिछड़ा वर्ग समाज के हित एवं विभिन्न मांगो के लिए संघर्षरत सामाजिक संगठन पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के कोर कमेटी की आज समीक्षा बैठक धमतरी जिला के ग्राम छाती में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी समय में पिछड़ा वर्ग समाज के बहुप्रतीक्षित मांग 27% आरक्षण के लिए किस तरह से सरकार से मांग पूरी करवाने पर कार्य किया जाएगा।इस बैठक में, पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव कारिया सिंह दिवान ने संघटन के अब तक कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारा संघ सदैव पिछड़ा वर्ग के हित की रक्षा के कार्य कर रहा है। और सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग समाज के बड़ी भूमिका रहती है परंतु बस्तर संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग को सम्मान और हक नहीं मिलता जिसका पिछड़ा वर्ग समाज हकदार है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि आप सभी समाज बंधुओ एवं कल्याण संघ के पदाधिकारियों के सहयोग से हम लगातार अपने समाज के जायज मांग के लड़ते आ रहे हैं और कई सफल आंदोलन के जरिये हमने सरकारों को चेताया है।ओमप्रकाश साहू ने कहा कि वर्तमान समय में पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के संगठन पद का कार्यकाल समापन होने को है एैसे में संगठन चुनाव तत्काल करते हुए पिछड़ा वर्ग के हितकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाये।
पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सरक्षंक लीला राम साहू जी एवं बली राम सिन्हा जी ने संगठन के गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि अभी इतने से ही हमें शांत होने की आवश्यकता नहीं है हमें अपने जायज हक के लिए लगातार लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज को 27% आरक्षण नहीं मिल पाया है जो हमारी प्रमुख मांग है, इसके साथ ही विभिन्न मांगो पर भी हमें लगातार बढ़ना होगा।


पिछड़ा वर्ग संगठन के प्रदेश बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह साहू, धमतरी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनाराम साहू,कल्याण संघ जिला अध्यक्ष अंगेश हिरवानी, बस्तर ब्लॉक पदाधिकारी विद्याधर सूर्यवंशी,रमेश दिवान सहित अन्य जिलों एवं ब्लॉक के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!