
भारी बारिश में ढहा आशियाना, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और वार्ड पार्षद बने सहारा

देश 24 लाइव न्यूज़ – राजा खान रिपोर्टर
दल्लीराजहरा. नगर के वार्ड 27 गुरुघासीदास वार्ड में लगातार हो रही बारिश से एक बुजुर्ग महिला का घर गिर गया।
हालांकि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन बुजुर्ग महिला का बेटा मलबे में दब गया था,
जिसे मोहल्लेवासियों ने तत्काल बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू व
वार्ड पार्षद सूरज विभोर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला को सहायता प्रदान की। वार्ड पार्षद सूरज विभोर ने बताया कि
80 वर्षीय भगवंतीन बाई साहू व उनका बेटा बाबूलाल साहू (51) इसी मकान में एक साथ रहते थे। कुछ दिनों से लगातार
बारिश होने कारण उनका कच्चा मकान में नमी आ चुकी थी, जिसके चलते मकान कमजोर हो गया था। घटना के समय वृद्ध
महिला और उनका बेटा दोनों मकान में थे। मकान कमजोर होने के कारण वह अचानक गिर गया। मकान गिरने की आवाज आने से आसपास के लोग मदद करने दौड़कर वहां पहुंचे और मलबा के नीचे दबे बाबूलाल साहू को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना
नगर पालिका अध्यक्ष को दी गई। सूचना पर अध्यक्ष और पार्षद मौके पर पहुंचे।
5 दिनों के भोजन की करवाई व्यवस्था अध्यक्ष ने तत्काल नगर पालिका के कर्मियों को बुलाकर गिरे मकान के मलबे की
हटाकर सफाई करवाई और पीड़ित महिला व उनके पुत्र दोनों के लिए 5 दिनों की भोजन की व्यवस्था करवाई। वहीं दल्लीराजहरा
के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर मकान के नुकसान का प्रतिवेदन तैयार कर मुआवजा के लिए शासन के पास भेज दिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल सहायता पहुंचाई नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने महिला को तत्काल सहायता प्रदान
करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करे और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करे।






