Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

779 मरीज का आंख जांच कर 280 मोतियाबिंद मरीज को चिन्हित किया गया।

मुफ्त जांच कर लेंस लगाया जाता हैं मरीजों का।

सीतामढी बिहार

संवाददाता रवि कुमार

779 मरीज का आंख जांच कर 280 मोतियाबिंद मरीज को चिन्हित किया गया।

बोखरा प्रखंड सिंघाचौरी पंचायत अंतर्गत पतनुका ग्राम में प्रदीप राय के दरवाजे पर आज दिनाँक 25 फरवरी दिन रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर 03 बजे तक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्ती चक सारण छपरा के तत्वधान में,आयोजक वीणा यादव पूर्व सरपंच सह अध्यक्ष सरपंच संघ बोखरा के द्वारा सेवा भावना के तहत निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को , बोखरा थाना अध्यक्ष – त्रिपुरारी कुमार राय, सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव, डॉ अभिनव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। शिविर में डॉ अभिनव कुमार ने दूर दराज से पहुँचे 679 गरीब गुरबा एवं निःसहाय की आँखों का जाँच किया।इस क्रम में 280 मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया गया। जिसे दिनांक 13 मार्च 2024 को संस्थान के अस्पताल ले जाकर,लेंश लगाकर,सफल इलाज कर दावा चश्मा भोजन इत्यादि सभी सुविधा निःशुल्क दिया जायेगा। अगला शिविर कल शिवाले दुर्गा मंदिर नानपुर मे लगाया जाएगा ,,आज शिविर में , संस्था के जिला प्रभारी-अरविंद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सरपंच संघ सीतामढ़ी-कुलदीप प्रसाद यादव, डॉ सुनील कुमार,अजीत कुमार, चंदन राम ,अशोक राम, विनोद राय उप मुखिया, भाग नारायण ठाकुर, विश्वजीत ठाकुर, रामनाथ राय, रघु पासवान, लाल बाबू यादव, सोनू यादव, दीपक कुमार, अमरनाथ कुमार सहित सैकड़ों नेत्र रोगी मौजूद थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!