उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

पुलिस व चोरों में हुई मुठभेड़, एक चोर के पैर में लगी गोली

उसका बाजार में 06 व्यापारियों के दुकानों में लूट-पाट करने वाले चोरों से पुलिस का सामना, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार दूसरा भागने में सफल

सिद्धार्थनगर. पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ चोरी की घटना में वांछित चोरों के साथ हुई मुठभेड़। उसका थाना क्षेत्र में एक ही रात में कई दुकान व घरों में हुई थी चोरियां। वांछित चोर और पुलिस की मुठभेड़ में उसका थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय को गोली छूकर निकली। पुलिस की मुठभेड़ में एक वांछित वसीम के पैर में लगी गोली, दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा कामयाब। वांछित चोर के पास से एक अदद तमंचा व खोखा, कारतूस ,चोरी के सामान व पैसा पुलिस ने किया बरामद। उसका थाना क्षेत्र के नौगढ़ धानी मार्ग पर महुलानी मोड़ से आगे हुई चोरों व पुलिस में मुठभेड़।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!