Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा- 2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय खीरी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा जनपद खीरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया

राहुल मिश्रा की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा- 2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय खीरी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा जनपद खीरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया

जनपद खीरी में 17 और 18 फरवरी को हो रही पुलिस आरक्षी पदों पर भर्ती परीक्षाएं को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जनपद खीरी पुलिस- प्रशासन पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिस क्रम में आज दिनांक 17.02.2024 को जनपद खीरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा- 2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल व निर्बाध रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय खीरी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा जनपद खीरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का का भ्रमण व निरीक्षण किया गया एवं स्कूल प्रबंधन,संबंधित अधिकारियों व ड्यूटीरत कर्मियों से पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए। परिणामस्वरूप जनपद के समस्त केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। परीक्षा सम्पन्न हो जाने के बाद परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए चौराहों,बाजारों आदि में समुचित पुलिस प्रबंध व निर्बाध रूप से यातायात संचालन हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है जिससे परीक्षार्थियों व आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!