मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने मनीष जैन

रवि चक्रवती केवलारी 

 सिवनी केवलारी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नया जिलाध्यक्ष मनीष जैन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें पत्रकार मनोज मर्दन त्रिवेदी (संपादक यशोन्नति) एवं कन्हैया प्रजापति (संवाददाता दैनिक दलसागर) को शामिल किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी रामदास ठाकुर को सौंपी गई है। यह नई नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया ने की है। रामदास ठाकुर महासचिव बने मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित ई मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल की सिवनी जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी हे जिसमे मनीष जैन अध्यक्ष तो रामदास ठाकुर महासचिव बनाये गये है। प्रदेश के पत्रकारो के हित मे लडाई लडते आ रहा एक मात्र ट्रेड यूनियन से पंजीकृत संघठन मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रातांध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के निर्देश पर संघ के कार्यवाहक महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा सिवनी जिला इकाई का पुर्नगठित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष पद हेतुं मनीष जैन केवलारी महासचिव रामदास ठाकुर सहसंपादक जबलपुर एक्सप्रेस सिवनी कार्यकारी अध्यक्ष शहर मनोज मर्दन त्रिवेदी संपादक यशोन्नति सिवनी एवं कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण कन्हैया प्रजापति दलसागर संवाददाता को नियुक्त किया गया है। इसकी प्रतिलिपि जनसंपर्क कार्यालय सिवनी कलेक्टर सिवनी एवं जिला पुलिस अधीक्षक सिवनी को भी प्रेषित की गई है शेष पदाधिकारियो की घोषणा शीघ्र ही किये जाने की बात कही गयी है। नवनियुक्त पदाधिकारियो से मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रति निष्ठा ओर विश्वास पैदा करने की अपेक्षा करते हुए पत्रकारो के हित मे कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गयी है। नवनियुक्त पदाधिकारियो को उनके शुभचिंतको एवं हितैषियो ने बधाई एवं शुभकामनाऐ दी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!