Ghazipur
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी गाजीपुर
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण
गाजीपुर, 21 नवंबर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 607 प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनमें से 58 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार तहसील सदर में सर्वाधिक 188 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में 85 शिकायतों में से आठ, मोहम्मदाबाद में 60 शिकायतों में से नौ, जखनियां में 91 शिकायतों में से पांच, सेवराई में 53 शिकायतों में से चार तथा सैदपुर तहसील में प्राप्त 50 प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्षता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
सीतापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: कुल 437 शिकायतों में से 60 का मौके पर निस्तारण, सिधौली…
पूरी खबर पढ़ें →*महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर* "बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →ग़ाज़ीपुर स्थानिय यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने…
पूरी खबर पढ़ें →