Ghazipur
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी गाजीपुर
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी विभाग की शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं आनी चाहिए। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न किया जाए, बल्कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें और शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान कराएं। विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों, तहसीलदार सदर और खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद सहित उन अधिकारियों के प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई, जिनके विभागों में सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद संबंधित शिकायतकर्ता से स्वयं बातचीत कर उसका फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
सीतापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: कुल 437 शिकायतों में से 60 का मौके पर निस्तारण, सिधौली…
पूरी खबर पढ़ें →*महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर* "बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →ग़ाज़ीपुर स्थानिय यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), गाजीपुर एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →🚨 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | लखीमपुर खीरी 🚨 🔴 निखिल गुप्ता को भाजपा सोशल मीडिया…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट गाजीपुर में लूट की वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, चार युवक…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी पर डीएम सख्त, बिना अनुमति सड़क खोदने…
पूरी खबर पढ़ें →