BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Hanumangarh

रेल पटरी पर बम ब्लास्ट ,ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका,बाल बाल बचे यात्री

04 Nov 2026, 10:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेल पटरी पर बम ब्लास्ट ,ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका,बाल बाल बचे यात्री - HANUMANGARH, राजस्थान

#दिल झकझोर देने वाली घटना आई सामने। गत दिवस रात्रिकालीन पेसेंजर ट्रेन अनूपगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ जा रही थी कि 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक के बीच रखे बम का रेल के गुजरने के चंद पलों में ब्लास्ट हुआ।

ज़ोरदार धमाके से लोहे की दोनों पटरियों के नीचे लगे सीमेंट के ब्लाक उखड़ गए और इनके सीरिए नंगें हो गए जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना शक्तिशाली बम धमाका हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर घटनास्थल को रवाना हो गए और अन्य जांच दलों को बुलाया गया है।

इस शांतिप्रिय और अमनपसंद इलाके में आज से पहले कभी भी ऐसी घटना देखने सुनने को नहीं मिली। इसके पीछे कारण क्या हो सकते हैं और किस मकसद से ऐसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई।

कुछ भी हो इस कृत्य के पीछे बहुत बड़ी साज़िश है। इस इलाके को आतंकित करने और ट्रैन में सफ़र कर रहे निर्दोष लोगों की जान लेने की कोशिश की गई है।

यह घटना भारत-पाक सीमा से महज़ 25 किलोमीटर दूर घटित हुई है। इसलिए मामला बहुत ही संवेदनशील है जिसके तह में जाकर अनुसंधान करने की आवश्यकता है।

यहां आए दिन सीमापार से ड्रोन द्वारा चिटे के पैकेट गिराए जाने की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सीमा सुरक्षा बलों द्वारा नापाक इरादों को सफल नहीं होने दिया जाता। क्या इस घटना के पीछे भी सीमापार बैठे देश के दुश्मनों की करतूत है ?

क्या उनके इरादे पूरे नहीं होने की बौखलाहट से इस घटना को अंजाम दिया गया है कि पुलिस प्रशासन और तमाम गुप्तचर एजेंसियों का ध्यान भटकाया जाए #

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा
Ghazipur05 Nov

निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…

पूरी खबर पढ़ें →
परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां
Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार
Ghazipur04 Nov

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार
Ghazipur04 Nov

एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में…

पूरी खबर पढ़ें →
सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन
Ghazipur04 Nov

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 *सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
रेल पटरी पर बम ब्लास्ट ,ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका,बाल बाल बचे यात्री
Hanumangarh04 Nov

रेल पटरी पर बम ब्लास्ट ,ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका,बाल बाल बचे यात्री

#दिल झकझोर देने वाली घटना आई सामने। गत दिवस रात्रिकालीन पेसेंजर ट्रेन अनूपगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ जा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!