BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के तहत 11 प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण

30 Oct 2026, 07:37 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के तहत 11 प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

‘कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के तहत 11 प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर। जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को बुनियादी भाषा एवं गणित में दक्ष बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के दूसरे दिन भदौरा और रेवतीपुर विकासखंड के 11 प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम प्रशिक्षु सुषमा यादव एवं निपुण सेल के सदस्यों ने विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की पठन-पाठन क्षमता का आकलन किया गया। विशेष रूप से बच्चों के बुनियादी भाषा ज्ञान और गणितीय कौशल की स्थिति परखी गई। साथ ही, उनके सीखने के स्तर में सुधार की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

टीम ने संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों के बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल को मजबूत करने तथा निर्धारित अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिन विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण कार्य अथवा विद्यालयीय व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गई हैं, वहां कमियों की प्रकृति और उत्तरदायित्व के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित विद्यालयों में सुधार सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में अपेक्षित प्रगति लाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाना है। इसके माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों के सीखने की क्षमता में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग
Ghazipur30 Oct

चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
Ghazipur30 Oct

जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विकास सिंह (7499406789) जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के NSS द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
Ghazipur30 Oct

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के NSS द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता
Ghazipur30 Oct

जमानियां में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
Ghazipur30 Oct

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
टिकट खिड़की पर बंदरों का कब्जा, यात्री परेशान; बिना टिकट सफर करने को मजबूर हुए लोग
Ghazipur30 Oct

टिकट खिड़की पर बंदरों का कब्जा, यात्री परेशान; बिना टिकट सफर करने को मजबूर हुए लोग

विकास सिंह (7499406789 ) जमानिया (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया रेलवे स्टेशन और आसपास के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!