BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत

30 Oct 2026, 07:37 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत

शेखपुर के पास डिवाइडर तोड़कर 40 फीट नीचे गिरी गाड़ी, तीन गंभीर घायलों को वाराणसी रेफर; खराब एंबुलेंस को लेकर उठे सवाल

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट
9140875060

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब 10:20 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो बलिया की ओर से वाराणसी जा रही थी। हादसे में बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी क्षमा उपाध्याय (55) और उनके बेटे अनमोल (28) की मौत हो गई। क्षमा उपाध्याय जयराम उपाध्याय की पत्नी थीं।

हादसे में वाराणसी के शिवपुर निवासी रत्नेश मिश्रा (40), बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा निवासी मनोज चौबे (42) और मीरजापुर जिले के चुनार निवासी चालक रमेश वर्मा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई।

खराब एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप

स्थानीय निवासी कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और मीरजापुर टोल प्लाजा की ओर से एनएचएआई की दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, लेकिन दोनों खराब थीं। इससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। बाद में 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur30 Oct

चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur30 Oct

जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विकास सिंह (7499406789) जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur30 Oct

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के NSS द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur30 Oct

जमानियां में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur30 Oct

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur30 Oct

टिकट खिड़की पर बंदरों का कब्जा, यात्री परेशान; बिना टिकट सफर करने को मजबूर हुए लोग

विकास सिंह (7499406789 ) जमानिया (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया रेलवे स्टेशन और आसपास के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!