ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत
शेखपुर के पास डिवाइडर तोड़कर 40 फीट नीचे गिरी गाड़ी, तीन गंभीर घायलों को वाराणसी रेफर; खराब एंबुलेंस को लेकर उठे सवाल
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट
9140875060
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब 10:20 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो बलिया की ओर से वाराणसी जा रही थी। हादसे में बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी क्षमा उपाध्याय (55) और उनके बेटे अनमोल (28) की मौत हो गई। क्षमा उपाध्याय जयराम उपाध्याय की पत्नी थीं।
हादसे में वाराणसी के शिवपुर निवासी रत्नेश मिश्रा (40), बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा निवासी मनोज चौबे (42) और मीरजापुर जिले के चुनार निवासी चालक रमेश वर्मा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई।
खराब एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप
स्थानीय निवासी कमलेश यादव ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और मीरजापुर टोल प्लाजा की ओर से एनएचएआई की दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, लेकिन दोनों खराब थीं। इससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। बाद में 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






