Sitapur
सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण
सीतापुर। श्री कृष्णा कॉलेज, अहमद नगर में चल रहे 22 यू०पी० वाहिनी एनसीसी के CATC-223 कैंप में कैडेटों को नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस विशेष सत्र में लगभग 600 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उप नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) श्री वेद प्रकाश ने नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968, इसके कानूनी आधार और संगठनात्मक ढांचे पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा केवल आपात स्थिति में मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनजीवन की रक्षा, नुकसान को कम करने और प्रशासन व जनता के बीच मजबूत समन्वय बनाने का तंत्र है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को आग, भूकंप जैसी प्राकृतिक व मानव-निर्मित आपदाओं के समय सुरक्षित व्यवहार, चेतावनी संकेतों की पहचान, त्वरित निकासी, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन संचार व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
उन्होंने जोर देकर कहा कि एनसीसी कैडेट अपने अनुशासन और सेवा भावना के बल पर नागरिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ बन सकते हैं। इस अवसर पर 22 यू०पी० वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शाहमीर अब्दी ने मुख्य वक्ता श्री वेद प्रकाश को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
प्रशिक्षण सत्र में नागरिक सुरक्षा कार्यालय के मास्टर ट्रेनर श्री विकास मिश्र और श्री श्लोक ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के एएनओ, सैन्य अधिकारी और प्रशिक्षण स्टाफ मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 👆 मेघगर्जन के साथ आकाशीय विद्युत, तेज…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 27 अक्टूबर प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर…
पूरी खबर पढ़ें →📢 यूपी में राशन वितरण की जांच के आदेश! 18 मंडलों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई 🚨…
पूरी खबर पढ़ें →📢 यूपी में राशन वितरण की जांच के आदेश! 18 मंडलों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई 🚨…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 दिसंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060 भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद गाजीपुर/जमानियां।…
पूरी खबर पढ़ें →