BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 दिसंबर को होगा लंबित वादों का निस्तारण, गाजीपुर में तैयारियां शुरू

26 Oct 2026, 07:17 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 दिसंबर को होगा लंबित वादों का निस्तारण, गाजीपुर में तैयारियां शुरू - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 दिसंबर को होगा लंबित वादों का निस्तारण, गाजीपुर में तैयारियां शुरू

गाजीपुर, 26 अक्टूबर। आमजन को सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 12 दिसंबर 2026 को गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के सचिव बलराम दास ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय गाजीपुर, बाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां और जमानियां में आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में भी संबंधित मामलों के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, छोटे एवं लघु दांडिक वाद, पारिवारिक विवाद, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के मामले, स्टाम्प एवं पंजीयन वाद, मोटर दुर्घटना संबंधी मामले, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम के मामले, बाट-माप अधिनियम, कराधान तथा बिजली चोरी से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके साथ ही सुलह-समझौते और मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवादों का समाधान कराने पर भी जोर दिया जाएगा। संबंधित मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति स्थापित कर विवादों का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य इस बार अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर आमजन को लाभ पहुंचाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को अपने विवादों का सरल और सुविधाजनक समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur26 Oct

गाजीपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारंटी गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, विभिन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur26 Oct

महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव जी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur26 Oct

मुहम्मदाबाद पुलिस और समाजसेवियों की सराहनीय पहल, अज्ञात शव का पूरी गरिमा के साथ किया गया अंतिम संस्कार

मुहम्मदाबाद ( गाजीपुर ) थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur26 Oct

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का ‘हितचिंतक अभियान’: व्यापक विस्तार और जन-सम्पर्क की तैयारी

*विकास कुमार सिंह* (७४९९४०६७८९) जमानियां ( ग़ाज़ीपुर ) में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अपने संगठन के विस्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!