BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मुहम्मदाबाद पुलिस और समाजसेवियों की सराहनीय पहल, अज्ञात शव का पूरी गरिमा के साथ किया गया अंतिम संस्कार

26 Oct 2026, 01:08 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुहम्मदाबाद पुलिस और समाजसेवियों की सराहनीय पहल, अज्ञात शव का पूरी गरिमा के साथ किया गया अंतिम संस्कार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

मुहम्मदाबाद ( गाजीपुर ) थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतक का विधिवत अंतिम संस्कार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद कांस्टेबल धीरज कुमार के सहयोग से उसे मर्चरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। निर्धारित 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी, तो 24 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल धनंजय मौर्या के सहयोग से शव को मर्चरी रूम से पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अति प्राचीन श्मशान घाट पर शुद्ध लकड़ी से पूरी मर्यादा के साथ अज्ञात व्यक्ति का अंतिम दाह-संस्कार किया गया।

इस मानवीय कार्य में श्री कृष्ण कुमार बॉसफोर और श्री जमुना कुमार राजभर आदि ने भी अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रशासन और समाजसेवियों के इस संयुक्त प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur24 Oct

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur24 Oct

थाना नोनहरा पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण को निवारक कार्यवाही मे किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 *दिनांक 24.10.2026* *थाना नोनहरा पुलिस द्वारा 02 नफर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur24 Oct

मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित विशेष कैम्प के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
Sitapur24 Oct

बड़ागांव पुलिस चौकी में दावत पर सवालिया प्रश्नचिन्ह?, CO और चौकी प्रभारी अमित पर FIR व निलंबन की मांग

सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur24 Oct

रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे”;

उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!