BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

1 नवंबर को लगेगा बृहद अदालत होगा सबका समाधान

27 Oct 2026, 08:32 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1 नवंबर को लगेगा बृहद अदालत होगा सबका समाधान - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर 27 अक्टूबर, 2026 माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 27.10.2026 को सायं 04ः30 बजे जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में दिनांक 01.11.2026 को आयोजित होने वाली मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के संबंध में एक आवश्यक बैठक शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, गाजीपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है।  बलराम दास, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जनपद गाजीपुर के समस्त सरकारी विभागों द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेगें। शासन स्तर पर जितनी भी कल्याणकारी योजनायें वर्तमान में चल रही हैं, उन सभी का लाभ आमजन तक पहुँच सके इसका प्रयास किया जा रहा है। बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए यह बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, निर्बल/निर्धन, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन आदि के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं से आम जन मानस को लाभांवित करना है। विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बंध में किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा होने की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री अभयराज अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, अरविन्द कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, डा0 एम0के0 सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, विनोद कुमार, अमित कुमार शर्मा व गोपाल सिंह विद्युत विभाग, प्रेमचंद चौहान स्वास्थ्य विभाग, अभय कुमार सिंह समजा कल्याण विभाग, अनमोल यादव दिव्यांगजन विभाग व अन्य विभाग के लोग उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur27 Oct

मेघगर्जन के साथ आकाशीय विद्युत, तेज हवा , झोंकेदार हवा, व्यापक एवं बेमौसम भारी वर्षा का पूर्वानुमान l

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 👆 मेघगर्जन के साथ आकाशीय विद्युत, तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur27 Oct

अक्टूबर प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 02-11-2026 से 04-11-2026 तक जनपद सुलतानपुर में आयोजित की जानी

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 27 अक्टूबर प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur26 Oct

राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 दिसंबर को होगा लंबित वादों का निस्तारण, गाजीपुर में तैयारियां शुरू

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 दिसंबर को…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur26 Oct

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060 भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद गाजीपुर/जमानियां।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!