Ghazipur
पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर, दुलारी यादव की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर, दुलारी यादव की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
यादव महासभा ने तेरही, दहेज और नशे से मुक्त समाज बनाने का दिलाया संकल्प, शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील
गाजीपुर। मदनपुर जरगो में स्वतंत्र पत्रकार बनसराज यादव की माता दुलारी यादव की श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने दिवंगत दुलारी यादव को याद करते हुए सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और समाज में जागरूकता तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'साइकिल' ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों को तेरही, दहेज और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना और शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान बिरहा गायक दयाशंकर यादव और मोनू यादव ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दुलारी यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं हास्य कलाकार चिरकुट ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर पत्रकार बनसराज यादव ने सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनकी माता दुलारी यादव सैनिकों का बहुत सम्मान करती थीं। वह कहा करती थीं कि देश की सेवा करना सबके बस की बात नहीं है और सैनिक देश के सच्चे नायक होते हैं। बनसराज यादव ने सैनिकों को सम्मानित कर अपनी माता की भावनाओं को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल यादव जरगो, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव, फौजी सुरेंद्र यादव अपनी टीम के साथ, मगही पुल निर्माण समिति के सदस्य कालिका यादव, रमाकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य पारस यादव, सपा नेता राजकुमार पांडेय, छात्र नेता मनोज यादव, चंद्रबली यादव, दिवेंद्र यादव, रीता विश्वकर्मा, महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष आशा यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुषमा बिंद, शिव प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान कैलाश यादव, शोभनाथ यादव, सेक्टर प्रभारी मार्कंडेय यादव, पहलवान अशोक यादव, ग्राम प्रधान टीका यादव, ग्राम प्रधान बृजेश यादव, पत्रकार बृजभूषण मार्कंडेय, संतोष कुमार और दाऊद खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभा के माध्यम से दिवंगत दुलारी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सामाजिक एकता, महिला सहभागिता, शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों से मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 त्योहार पर मिलावट रोकने को खाद्य विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →