BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत की 670 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

24 Oct 2026, 03:06 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत की 670 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत की 670 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बेलहरी मार्ग की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को 670 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बेलहरी मार्ग पर पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 670 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार (34) पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत राम, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

इस मामले में खानपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 325/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय और थाना खानपुर की पुलिस टीम शामिल रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur24 Oct

थाना नोनहरा पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण को निवारक कार्यवाही मे किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 *दिनांक 24.10.2026* *थाना नोनहरा पुलिस द्वारा 02 नफर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur24 Oct

मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित विशेष कैम्प के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur24 Oct

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा…

पूरी खबर पढ़ें →
Sitapur24 Oct

बड़ागांव पुलिस चौकी में दावत पर सवालिया प्रश्नचिन्ह?, CO और चौकी प्रभारी अमित पर FIR व निलंबन की मांग

सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!