Ghazipur
त्योहार पर मिलावट रोकने को खाद्य विभाग की कार्रवाई, गाजीपुर में 12 नमूने लिए गए
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060
त्योहार पर मिलावट रोकने को खाद्य विभाग की कार्रवाई, गाजीपुर में 12 नमूने लिए गए
मिठाई, पनीर, खोया और सरसों तेल समेत कई खाद्य पदार्थ जांच के दायरे में, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
गाजीपुर। दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 21 और 22 अक्टूबर को विभिन्न प्रतिष्ठानों से 12 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।
विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान मिठाई, हैदराबादी बिरयानी, धनिया पाउडर, पनीर, खोया और सरसों तेल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। 21 अक्टूबर को कासिमाबाद चौराहा स्थित जयशंकर चौरसिया के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। दिलदारनगर के राजकीय चिकित्सालय रोड स्थित रिजवान और शमशेर के प्रतिष्ठानों से हैदराबादी बिरयानी तथा तस्लीम के प्रतिष्ठान से धनिया पाउडर का नमूना एकत्र किया गया।
22 अक्टूबर को रौजा मुहम्मदाबाद बस स्टैंड स्थित अरशद बेलाल के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। बंशीबाजार मेन रोड स्थित रमायन यादव और सैनिक चौराहा स्थित ओमप्रकाश कनौजिया के पनीर निर्माण प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने लिए गए। सकलेनाबाद स्थित नीरज पटेल के प्रतिष्ठान से भी पनीर का नमूना एकत्र किया गया।
इसी क्रम में सुहबेडा, भांवरकोल स्थित बैचन गुप्ता और मुरली प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठानों से खोया के नमूने लिए गए। कबीरपुर कुंडेसर स्थित समपत गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों तेल तथा शास्त्रीनगर मुहम्मदाबाद स्थित संजय बैरागी के बंगाली मिष्ठान भंडार से पेड़े का नमूना लिया गया।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नमूना संग्रह की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद यादव, विपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविंद प्रजापति, पंकज कुमार कनौजिया और अमरनाथ की टीम ने की। विभाग ने त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मतदाता पंजीकरण हेतु 24 अक्टूबर के आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →सीतापुर: स्वीकृति के 10 महीने बाद भी नहीं बना 35 मीटर खड़ंजा और नाली, उच्चाधिकारियों के आदेश भी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 रानीपुर वनवासी बस्ती में गूंजा संकल्प—“आधी रोटी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खानपुर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये कीमत…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं की भागीदारी…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →