Ghazipur
भारतीय ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन ग़ाज़ीपुर के पदाधिकारी ने अपर जिला सूचना अधिकारी से की मुलाकात
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर जिला सूचना अधिकारी सुश्री शशि सिंह से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए उनकी कटिंग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने का अनुरोध किया गया, ताकि जनसमस्याओं का समय से संज्ञान लेकर उनका समाधान कराया जा सके।
इस पर अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि सूचना कार्यालय में प्राप्त होने वाले समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कटिंग संबंधित अधिकारियों को भेजी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से जुड़ी खबरों पर भी कार्यालय की ओर से ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव, गाजीपुर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, संरक्षक अरुण कुमार तिवारी, जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमानियां तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, गाजीपुर सदर तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ( राजू ), मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य वरुण मिश्रा, जय प्रकाश राय, पवन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र यादव तथा बीरबल राम सहित आदि पत्रकार मौजूद रहें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी (जमानिया ब्लॉक) में पवित्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर के बारा गांव में श्री रामलीला समिति बारा ने गुरुवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजे मां…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 एक दिन की सांसद बनी DAV स्कूल…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 शिक्षा, सामाजिक न्याय और रोजगार के सवालों…
पूरी खबर पढ़ें →