BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

17 Oct 2026, 11:52 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया आकस्मिक निरीक्षण* - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
9140875060

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

गाजीपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं के पंजीकरण के लिए जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर में आयोजित विशेष कैंपों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 231 से 237 तक कुल सात बूथों तथा राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 254 से 259 तक कुल छह बूथों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ से फार्म 6, 7, 8 के संबंध में जानकारी ली। मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची में संशोधन एवं अन्य निर्धारित परिवर्तनों के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता को अधिकतम 10 ही फॉर्म-7 उपलब्ध कराए जाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
इसी क्रम में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा भी स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिक्षा, सामाजिक न्याय और रोजगार के सवालों पर खुलकर बोलीं पुनिता सिंह उर्फ खुशबू, PDA को बताया सामाजिक एकता का आधार
Ghazipur17 Oct

शिक्षा, सामाजिक न्याय और रोजगार के सवालों पर खुलकर बोलीं पुनिता सिंह उर्फ खुशबू, PDA को बताया सामाजिक एकता का आधार

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 शिक्षा, सामाजिक न्याय और रोजगार के सवालों…

पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से किया शिष्टाचार मुलाकात
Ghazipur17 Oct

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से किया शिष्टाचार मुलाकात

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं गाजीपुर जिलाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
PHP हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए गंभीर आरोप पलिया के संपूर्णानगर रोड स्थित PHP हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला
एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
Ghazipur16 Oct

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

बरुइन, जमानिया (गाजीपुर) एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुइन, जमानिया में कक्षा प्रबंधन (Classroom Management) विषय पर एक कार्यशाला का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!