BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से किया शिष्टाचार मुलाकात

17 Oct 2026, 07:05 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से किया शिष्टाचार मुलाकात - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं गाजीपुर जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ ‘दरोगा पाण्डेय’ के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय ने संगठन के तहसील अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुलिस अधीक्षक से परिचय कराया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से बताया।
नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “आप लोगों की समस्या हमारी समस्या है।”
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, संरक्षक अरुण कुमार तिवारी, जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, गाजीपुर सदर तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय राजू, जमानियां तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य वरुण मिश्रा,जय प्रकाश राय, पवन कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, वीर बहादुर सहित ग़ाज़ीपुर से

अन्य पत्रकार उपस्थित रहें।
इसके उपरांत पूरी टीम जनपद की अवर जिला सूचना अधिकारी सुश्री शशि सिंह से भी भेंट कर अखबारों में ग्रामीण क्षेत्र की प्रकाशित समस्याओं की कटिंग कर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजें जाने का अनुरोध किया। जिसे जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि प्रकाशित खबरों की कटिंग अधिकारियों को भेजी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रकाशित समस्याओं पर ध्यान रहता है‌

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार
Ghazipur17 Nov

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…

पूरी खबर पढ़ें →
नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण
Sitapur17 Nov

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
Sitapur16 Nov

आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन महोली, सीतापुर।…

पूरी खबर पढ़ें →
BB India News • ताज़ा खबर
Ghazipur16 Nov

पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर को लखनऊ में शिक्षकों का जुटान

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिपोर्ट पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत
Ghazipur16 Nov

पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना
Ghazipur16 Nov

अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!