BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

बरूईन सीएचसी को 24 घंटे संचालित करने की तैयारी तेज, एसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

16 Oct 2026, 12:43 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरूईन सीएचसी को 24 घंटे संचालित करने की तैयारी तेज, एसीएमओ ने किया औचक निरीक्षण - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

जमानियां ( गाजीपुर )स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरूईन को जल्द ही चौबीसों घंटे (24 घंटे) संचालित किए जाने की योजना पर काम तेजी से शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मुंशी लाल ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्राकांत सिंह के साथ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और जरूरी संसाधनों की बारीकी से जांच की।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल को 24 घंटे सुचारू रूप से चलाने में आ रही व्यावहारिक कमियों और बाधाओं की पहचान करना था। एसीएमओ ने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कमियों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जांच के बाद यह रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर सीएमओ के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि अस्पताल के लिए आवश्यक चिकित्सा संसाधन, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा सकें।
सीएचसी बरूईन के चौबीसों घंटे शुरू होने से जमानियां क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को रात-बेरात आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur16 Oct

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!