BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान,

15 Oct 2026, 12:04 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी,रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
गाजीपुर , महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0) के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा थाना दिलदारनगर, थाना भुड़कुडा, थाना नोनहरा, सादात, थाना कोतवाली  एवं जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई, तथा नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई।

स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। ……………….

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur16 Oct

गाज़ीपुर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में बीसी सखियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 गाज़ीपुर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur16 Oct

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!