BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

स्नातक का चुनाव निष्पक्ष कराने हेतु मीटिंग

15 Oct 2026, 12:04 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्नातक का चुनाव निष्पक्ष कराने हेतु मीटिंग - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट, बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060

गाजीपुर , वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में निर्वाचन में लगाए गए मतदानकार्मिको को प्रशिक्षण क्षेत्रिय ग्राम्य विकास आर0टी0आई सभागार गाजीपुर में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ई०वी०एम० की सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रोजेक्टर/लैपटाप के माध्यम से पी०पी०टी० चलाकर प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों से कार्मिकों को अवगत कराना है, ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।
प्रशिक्षण के उपरांत मतदान कार्मिकों का रैंडमाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया गया कि कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी होने से चुनाव के दिन किसी प्रकार का भ्रम नहीं रहता तथा मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur16 Oct

गाज़ीपुर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में बीसी सखियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 गाज़ीपुर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur16 Oct

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!