BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

16 Oct 2026, 12:43 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गाजीपुर, 15 अक्टूबर 2026। आज मिसाइल मैन के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक, भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन देश की सेवा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दूरदर्शिता से भारत को विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। डॉ. कलाम ने सादगी, ईमानदारी और कर्मठता को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाया। वे युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे और उनका जीवन हमें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता रहेगा। देश की भावी पीढ़ियों के लिए उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनका मानना था कि शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के माध्यम से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उनका जीवन युवाओं को ज्ञान, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

गोष्ठी में सर्वश्री खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक; रामधारी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष; डॉ. नन्हकू यादव, सिकंदर कनौजिया, रविंद्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खान, जयराम भारती, मुन्नीलाल राजभर, राजेश यादव, सदानंद, शाहनवाज, सोनू, गुरचरण, रामगोपाल यादव, गीता गुप्ता, रीना यादव, वर्षा यादव, संदीप, सुग्गू, रामाशीष, अशोक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा
Ghazipur11 Nov

निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 10 नवंबर 2026 मा0 निर्वाचन आयोग…

पूरी खबर पढ़ें →

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
Ghazipur11 Nov

छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विभिन्न छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 छठ महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Ghazipur11 Nov

शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को थाना रेवतीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 दिनांक 10.11.2026 शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने किया आत्मसमर्पण

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड : मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम
Ghazipur11 Nov

मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर उतरे ग्रामीण, एमएलसी प्रतिनिधि के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 मोहांव गोलीकांड के विरोध में हाईवे पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!