Ghazipur
गाजीपुर: सुखडेहरा गोलीकांड पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर: सुखडेहरा गोलीकांड पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
गाजीपुर:
सुखडेहरा गांव में हाल ही में दो युवकों पर हुए गोलीकांड के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर घटना पर गहरी चिंता जताई और मामले में निष्पक्ष जांच व तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को घटना की गंभीरता से अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे गंभीर अपराधों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए।
सपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी इस दुखद घड़ी में पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस शिष्टमंडल में मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी मन्नू, गाजीपुर विधायक जयकिशन साहू और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#foryouシ #nonfollowers #nonviewers #trendingreels #viralpost #mohammadabad #ghazipurdistrict #shoabAnsari #jaikishanshahu #samajwadipartyofficial #samajwadipartyghazipur #punitasing
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 गाज़ीपुर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…
पूरी खबर पढ़ें →
🎥 22 साल से समाजवादी विचारधारा के साथ… क्या अब डॉक्टर समीर सिंह को मिलना चाहिए उनका मुकाम?…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली: पूठ खुर्द (वार्ड नंबर 29) के कर्मठ, मेहनती, ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता और उत्तर पश्चिम जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी रिपोर्ट, बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर , वाराणसी खण्ड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन-2026 को…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी,रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर गाजीपुर , महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन,…
पूरी खबर पढ़ें →