BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन

12 Oct 2026, 09:37 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 0,9140875060

डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने किया नमन

गाजीपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया सामाजिक न्याय, समानता और शोषणमुक्त समाज के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने जातिगत भेदभाव, आर्थिक विषमता और सामाजिक असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। डॉ. लोहिया के विचार आज भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और शोषितों को उनका अधिकार दिलाने तथा समाज में समान अवसर स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। समाजवादी पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व मंत्री सादाब फातिमा ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के ऐसे महान चिंतक थे, जिन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की आवाज बुलंद की। उन्होंने महिलाओं की समानता, सामाजिक समरसता और गैरबराबरी को समाप्त करने पर विशेष बल दिया। उनके विचार आज भी एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक समाज के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाजवाद को केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया। उन्होंने जाति, वर्ग और आर्थिक असमानता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। आज की पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, निजामुद्दीन खान, रविंद्र प्रताप यादव, सुशील जायसवाल, पुनीता सिंह, बिंदु वाला बिंद, रामदरश, रामअवतार शर्मा, बृजभान बघेल, रामधर यादव, गोपाल, रीना, वर्षा, राजेश यादव, उपेंद्र, जयराम, दारा यादव, संतोष सहित अनेक समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले की खुली पोल, डॉक्टर नदारद; वार्ड ब्वॉय बांटते नजर आए दवाएं
Ghazipur12 Oct

गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले की खुली पोल, डॉक्टर नदारद; वार्ड ब्वॉय बांटते नजर आए दवाएं

गाजीपुर गहमर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं की पोल…

पूरी खबर पढ़ें →
*प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर अंधऊ एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*
Ghazipur12 Oct

*प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर अंधऊ एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*

गाजीपुर जनपद में वाराणसी में होने वाले भव्य एयर शो के दृष्टिगत अंधऊ एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में नमो घाट वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण*
Ghazipur12 Oct

गाजीपुर में नमो घाट वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण*

गाजीपुर, 10 अक्टूबर 2026 (सू0वि0): वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो (हवाई प्रदर्शन)…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक एवं जनपद के समस्त थानों/शाखाओं से आये पु
error: Content is protected !!