BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

गाजीपुर। आज़ दिनांक 11अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई।

12 Oct 2026, 07:59 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर। आज़ दिनांक 11अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई। - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060
गाजीपुर। आज़ दिनांक 11अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे।

उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है। यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे।

उन्होंने ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया और आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है।

देश के नौजवानों की आवाज वर्तमान सरकार अनसुनी कर रही है। उसकी समस्याओं को लेकर यह सरकार गंभीर नहीं है।

नौजवान सड़कों पर है यह सरकार इनकी बातों को न सुनकर इन्हें पुलिस की लाठ-गोली के दम पर इनका दमन कर रही है। ऐसे हालात में आज पूरा देश जयप्रकाश जी को पूरी शिद्दत के साथ याद कर रही है।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलकर भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था।

जयप्रकाश जी महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था।

बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर जल उठी थी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सदानंद यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म चौहान, राहुल निषाद,सुग्गु,दारा यादव, अवधेश कुशवाहा,
हरिवंश यादव,द्वारिका यादव,लड्डन खां आदि मौजूद थे।

इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जमानिया में किया पैदल रूट मार्च, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Ghazipur12 Oct

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जमानिया में किया पैदल रूट मार्च, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले की खुली पोल, डॉक्टर नदारद; वार्ड ब्वॉय बांटते नजर आए दवाएं
Ghazipur12 Oct

गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले की खुली पोल, डॉक्टर नदारद; वार्ड ब्वॉय बांटते नजर आए दवाएं

गाजीपुर गहमर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं की पोल…

पूरी खबर पढ़ें →
*प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर अंधऊ एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*
Ghazipur12 Oct

*प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर अंधऊ एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के लिए कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी*

गाजीपुर जनपद में वाराणसी में होने वाले भव्य एयर शो के दृष्टिगत अंधऊ एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में नमो घाट वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण*
Ghazipur12 Oct

गाजीपुर में नमो घाट वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण*

गाजीपुर, 10 अक्टूबर 2026 (सू0वि0): वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो (हवाई प्रदर्शन)…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक एवं जनपद के समस्त थानों/शाखाओं से आये पु
error: Content is protected !!