BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया नमन, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

10 Oct 2026, 10:38 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया नमन, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया नमन, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

गाजीपुर, 10 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। नेताजी ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर राजनीति में एक नई पहचान स्थापित की। उनके संघर्ष, त्याग और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

पूर्व मंत्री सैयद शादाब फातिमा जी ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने जीवनभर गरीबों, किसानों, पिछड़ों और शोषित-वंचित वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका राजनीतिक जीवन त्याग, संघर्ष, सादगी और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। नेताजी के विचार और सिद्धांत सदैव समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सैयद शादाब फातिमा, रामधारी यादव, निजामुद्दीन खान, डॉ. ननकू यादव, अशोक बिन्द, सुभाष गुड्डू, सुशील जायसवाल, मदन यादव, सिकंदर कनौजिया, केसरी, राम दरस, राहुल निषाद, राजेश, पुनीता यादव, सूरज राम बागी, बिंदु बाला बिन्द, उपेंद्र, परशुराम बिंद, हीरामणि चौहान, बृजभान सिंह बघेल, रीता विश्वकर्मा, सुषमा बिन्द, शिव प्रताप, अशोक, सुजीत, संतोष, जयराम भारती, भाभी चौधरी, गोपाल, असलम, हुसैन, कन्हैया, आत्मा, राजेश, धन्नू, पारस, सूरज गुप्ता, बैजू, राम प्रकाश यादव, भारत यादव, ममता, सग्गू इत्यादि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

समाजवादी पार्टी, जनपद गाजीपुर।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
Ghazipur01 Nov

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
Ghazipur01 Nov

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghazipur01 Nov

यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक
Ghazipur01 Nov

जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक

विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!