BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

1.03 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

08 Oct 2026, 10:21 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1.03 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गाजीपुर की कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सेमरा हाईवे स्थित बस स्टैंड के पास से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 534 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहुल यादव (निवासी भनदहा कला, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी) और रवि राजभर (निवासी कौला जखनिया, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर) के रूप में हुई है।

तस्करों के पास से नशीले पदार्थ के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और विवेक कुमार पाठक की टीम ने अंजाम दिया।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनके नेटवर्क और अन्य संपर्कों की जांच में जुट गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च
Bareilly08 Oct

बरेली समाजवादी पार्टी ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का पैदल मार्च

बरेली संवादाता यूनुस अंसारी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं पर…

पूरी खबर पढ़ें →
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Ghazipur08 Oct

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी
Ghazipur08 Oct

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

डॉ. ईरज राजा को भावभीनी विदाई, बलिया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी उर्फी रिजवी…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश
Chandauli08 Oct

नमो घाट एयर शो में कटेसर और गंगा तटीय इलाकों में शीर्ष अफसरों का डेरा, सुरक्षा व ट्रैफिक के सख्त निर्देश

चन्दौली।गंगा किनारे बसने वाले कटेसर और नमो घाट के आस-पास जल्द ही आसमान में वायुसेना का हैरतअंगेज करतब…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां की रामलीला पर लग सकता है ग्रहण, एडीएम की बैठक में नहीं निकला कोई निष्कर्ष
Ghazipur08 Oct

जमानियां की रामलीला पर लग सकता है ग्रहण, एडीएम की बैठक में नहीं निकला कोई निष्कर्ष

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बलुआ घाट पर होने वाले रामलीला मंचन को लेकर चल रहा विवाद और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!