BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

निषाद पार्टी का ज्ञापन

08 Oct 2026, 10:21 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निषाद पार्टी का ज्ञापन - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर
9140875060

संजय निषाद को धमकी मामले में निषाद पार्टी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
बासगांव गोरखपुर की घटना का हवाला, राजनीतिक विरोध में मर्यादा बनाए रखने की अपील

गाजीपुर। बासगांव, गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा आपत्तिजनक एवं धमकी भरी भाषा के प्रयोग के मामले को लेकर बुधवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संजय निषाद के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ उन्हें जान से मारने और गर्दन काटने जैसी धमकियां दी गईं। इस घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की।

वहीं, इसी मुद्दे को लेकर सोशल समाज दल के जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ सरजू पांडेय पार्क में धरने पर बैठे। धरने के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध स्वाभाविक है और हर व्यक्ति व राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध की आड़ में किसी व्यक्ति के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र भाषा या जान से मारने जैसी धमकी को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता देते हैं, लेकिन इसके साथ ही कानून और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना भी आवश्यक है। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ असहमति हो सकती है, लेकिन विरोध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही राजनीतिक विरोध को वैचारिक और लोकतांत्रिक दायरे में रखने की अपील की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का दो घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में ज्वेलरी शॉप पर लूट का…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
Ghazipur01 Nov

गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर में दो स्थानों पर लगेगा रोजगार…

पूरी खबर पढ़ें →
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
Ghazipur01 Nov

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवम्बर, 2026 उ.प्र. राज्य विधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
Ghazipur01 Nov

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आ में तथा समिति के मा0 सदस्यगण की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 01 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ghazipur01 Nov

यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर श्री विनय कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 ➡️ *यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ, पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक
Ghazipur01 Nov

जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक

विकास सिंह (७४९९४०६७८९) गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!