BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में चला व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान*

07 Oct 2026, 06:47 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में चला व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान* - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर

स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत विद्यालयों में चला व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान*

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर विद्यालय परिसर, कक्षाओं और प्रांगण की सघन सफाई की। 'ईको क्लब' (Eco Club) के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मैदान से सूखा कचरा, पत्ते व प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया। इसके साथ ही विद्यालय भवनों के बरामदे व कमरों की पानी से धुलाई कर स्वच्छ और रोगाणुमुक्त वातावरण तैयार किया गया।
स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। गमलों व क्यारियों में नए पौधे लगाकर उनकी नियमित देखरेख का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के सही तरीकों, गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता को एक स्थायी आदत के रूप में विकसित करना तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय का वातावरण तैयार करना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जबलपुर06 Oct

भारत के एटम बम की संख्‍या बढ़कर अब कितनी, ये डिफेंस रिपोर्ट बढ़ा देगी मुनीर की सांसें

भारत के एटम बम की संख्‍या बढ़कर अब कितनी, ये डिफेंस रिपोर्ट बढ़ा देगी मुनीर की सांसें भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
जबलपुर06 Oct

CJI सूर्यकांत पर सौरभ दास ने निकाली भड़ास, जिसने कॉकरोच नाम दिया उसी पर भड़के

CJI सूर्यकांत पर सौरभ दास ने निकाली भड़ास, जिसने कॉकरोच नाम दिया उसी पर भड़के सुप्रीम कोर्ट में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!