जबलपुर
भारत के एटम बम की संख्या बढ़कर अब कितनी, ये डिफेंस रिपोर्ट बढ़ा देगी मुनीर की सांसें
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भारत के एटम बम की संख्या बढ़कर अब कितनी, ये डिफेंस रिपोर्ट बढ़ा देगी मुनीर की सांसें
भारत की न्यूक्लियर ताकत को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने दुश्मनों की नींद उड़ा दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास लगभग 190 एटम बम और खतरनाक अग्नि मिसाइलें मौजूद हैं. जमीन, हवा और समंदर तीनों मोर्चों पर तैयार इस न्यूक्लियर ट्रायड और अचूक तकनीक ने चीन और पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी है.
भाई, इस वक्त डिफेंस वर्ल्ड से जो खबर बाहर आई है, उसे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ने तय हैं. मामला एकदम भौकाल टाइट करने वाला है, क्योंकि बुलेटिन ऑफ द एटम साइंटिस्ट्स (BAS) की ताजा रिपोर्ट ने भारत की न्यूक्लियर पावर का ऐसा जलवा दिखाया है कि जिससे पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की रातों की नींद उड़ जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के तरकश में अब लगभग 190 एटम बम जुड़ चुके हैं. भाई, बात सिर्फ हथियारों की नहीं है बल्कि उन्हें दुश्मन की छाती पर सटीक और गहरे तक दागने वाले सिस्टम की भी है. भारत ने जमीन, हवा और समंदर तीनों मोर्चों पर ऐसा न्यूक्लियर ट्रायड तैयार कर लिया है, जिसके आगे दुनिया के बड़े-बड़े धुरंधर पानी मांगते नजर आएंगे.
सोचिए जरा, एक तरफ जहां भारत दुनिया के सामने अपनी मिलिट्री ताकत और रणनीतिक नीतियों को लेकर पूरी तरह खामोश रहता है और अपनी कैपेबिलिटीज पर पर्दा डाल कर रखता है, वहीं अंदर ही अंदर देश का डिफेंस सिस्टम ऐसे खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है कि चीन और पाकिस्तान दोनों के पसीने छूट रहे हैं. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत के पास पृथ्वी से लेकर खतरनाक अग्नि सीरीज की मिसाइलें मौजूद हैं. और बात अगर ‘अग्नि-5’ की की जाए, तो भाई, इसकी मारक क्षमता इतनी जबरदस्त है कि यह पाकिस्तान, चीन, मिडिल ईस्ट, सेंट्रल एशिया और यूरोप तक के बड़े हिस्से को अपनी रेंज में समेट लेती है. यानी भारत में बैठकर ही दुनिया के किसी भी कोने पर नजर रखी जा सकती है और वो भी बॉर्डर से दूर देश के सुरक्षित अंदरूनी हिस्सों से.
Agni-V से हजारों किलोमीटर तक पहुंच
रिपोर्ट के अनुसार भारत की रणनीतिक मिसाइल ताकत का प्रमुख हिस्सा अग्नि सीरीज है. छह परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम को ऑपरेशनल बताया गया है. इनमें पृथ्वी-II, अग्नि-I, अग्नि-II, अग्नि-III, अग्नि-IV और अग्नि-V शामिल हैं. अग्नि-I की मारक क्षमता करीब 700 किलोमीटर है. अग्नि-II 2,000 किलोमीटर से ज्यादा, अग्नि-III 3,200 किलोमीटर से ज्यादा और अग्नि-IV 3,500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पहुंच सकती है. अग्नि-V की रेंज 6,000 किलोमीटर से कम बताई गई है. अग्नि-V की लंबी दूरी भारत को इसे सीमा से काफी अंदर तैनात करने की क्षमता देती है.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर आज दिनांक 06.10.2026 को 01 बजे रायफल…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर आज दिनांक 06.10.2026 को 01 बजे रायफल…
पूरी खबर पढ़ें →CJI सूर्यकांत पर सौरभ दास ने निकाली भड़ास, जिसने कॉकरोच नाम दिया उसी पर भड़के सुप्रीम कोर्ट में…
पूरी खबर पढ़ें →🔴 BB INDIA NEWS | बड़ी खबर | पलिया बदहाल सड़कों से जूझ रही जनता—आखिर जिम्मेदार कौन? पलिया…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 गंगा में डूबे 5 साल के…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर गाजीपुर के हुसैनपुर सकरा गांव के निवासी…
पूरी खबर पढ़ें →